Jaipuria Hospital – RUHS Will Not Offer 24-Hour CT-MRI Scans-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुरिया अस्पताल–आरयूएचएस में 24 घंटे CT-MRI जांच नहीं होगी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 दिसम्बर 2025 09:15 AM (IST)
जयपुरिया अस्पताल–आरयूएचएस में 24 घंटे CT-MRI जांच नहीं होगी
EHCC ने प्रमुख शासन सचिव के निर्देश मानने से किया इनकार, बोली– कंपनी एक करोड़ से अधिक के घाटे में जयपुर। राजकीय जयपुरिया अस्पताल और आरयूएचएस अस्पताल के मरीजों को CT और MRI जांच की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध नहीं हो पाएगी। जांच कार्य संचालित कर रही एजेंसी EHCC हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने इस सेवा को चौबीसों घंटे शुरू करने से मना कर दिया है। कंपनी का कहना है कि ऐसा करने पर उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। हाल ही में चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने जयपुरिया अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान मरीजों ने CT/MRI जांच में हो रही परेशानी की शिकायत की थी। मरीजों की समस्या को देखते हुए प्रमुख शासन सचिव ने जयपुरिया अस्पताल में SMS अस्पताल की तर्ज पर यह सुविधा 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन शुरू करने के निर्देश दिए थे।
निरीक्षण के दौरान सामने आया था कि कई मरीज, विशेषकर RUHS से रेफर होकर आने वाले, समय पर काउंटर साइन और प्रक्रिया पूरी न होने के कारण शाम को CT/MRI सेंटर पहुंचने पर जांच से वंचित रह जाते हैं। इसके चलते मरीजों को बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
जयपुरिया अस्पताल में RUHS के मरीजों की संख्या अधिक है, क्योंकि RUHS में MRI की सुविधा उपलब्ध नहीं है। RUHS में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, ईएनटी, ऑर्थोपेडिक्स, गायनी और कार्डियोलॉजी विभाग संचालित हैं, लेकिन MRI मशीन नहीं होने के कारण मरीजों को जयपुरिया अस्पताल भेजा जाता है।
वर्तमान में जयपुरिया अस्पताल में CT/MRI जांच की सुविधा आउटसोर्स पर EHCC हॉस्पिटल द्वारा संचालित की जा रही है, जो सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक ही उपलब्ध है। EHCC मैनेजमेंट ने 24 घंटे सेवा देने से इनकार करते हुए बताया कि मशीनों की क्षमता के अनुसार रोजाना औसतन 60 CT और 20 MRI की जा सकती हैं, लेकिन पिछले दो वर्षों से प्रतिदिन केवल औसतन 13 CT और 10 MRI ही हो पा रही हैं।
कंपनी का दावा है कि कम जांच संख्या के कारण वर्ष 2017 से अब तक करीब 11 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है और यदि 24 घंटे सेवा शुरू की गई तो करीब एक करोड़ रुपए से अधिक का अतिरिक्त घाटा होगा। इस कारण मैनेजमेंट ने सरकार के निर्देशों को लागू करने में असमर्थता जताई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement