Advertisement
22 जनवरी को जयपुर बनेगा अयोध्या, 5 लाख दीपों से जगमग होगा जयपुर

जयपुर । 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिये नगर निगम ग्रेटर ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। नगर निगम ग्रेटर महापौर डाॅ. सौम्या गुर्जर ने सोमवार को समिति अध्यक्षों, पार्षदों, निगम अधिकारियों, जोन एवं मुख्यालय उपायुक्तों, अधिशाषी अभियन्ताओं, सीएसआई, एसआई की बैठक लेकर 22 जनवरी तक मिशन मोड़ पर सफाई अभियान चलाकर रामोत्सव का आयोजन करने के निर्देश दिये।
महापौर ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि रामलला आने वाले है इसलिए जयपुर शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने का हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। इसके लिये सामाजिक संगठनों, धर्मगुरूओं, व्यापार मण्डलों, विकास समितियों का सहयोग लिया जायेगा।
महापौर ने बताया कि रामलला के आने में अभी 21 दिन शेष है इसलिए मिशन मोड पर स्वच्छता अभियान चलाकर जयपुर शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए न केवल मुख्य मार्गो बल्कि गली, मौहल्लों की भी सफाई की जानी चाहिए इसके लिए माइक्रो मैनेजमेंट कर समन्वय से कार्य किया जाना चाहिए।
2 जनवरी को नगर निगम ग्रेटर क्षेत्र में लगी हुई सभी महापुरूषों की स्टेच्यू एवं आस-पास की सफाई की जायेगीं, इसके साथ ही 3 जनवरी को सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों के परिसर की सफाई की जायेगी। 4 जनवरी को नगर निगम ग्रेटर क्षेत्र में आने वाले सभी पार्को की सफाई की जायेगी इसके लिए भी जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जायेगा। सभी प्रमुख चैराहों पर रंगोली बनाई जायेगी एवं दीये जलाये जायेगे।
इसके अतिरिक्त 21 दिनों में विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड के पाठ आयोजित किये जायेगे एवं जगह-जगह भी संगोष्ठिया भी आयोजित की जायेगी। इसके साथ ही प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अस्थाई रोशन भी की जायेगी।
महापौर ने बताया कि रामोत्सव में श्रेष्ठ भूमिका निभाने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारी को पुरस्कृत किया जायेगा।
बैठक में लोकवाहन समिति अध्यक्ष विनोद चैधरी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति रामकिशोर प्रजापत, अभय पुरोहित, रामस्वरूप मीणा, विद्युत एवं सार्वजनिक प्रकाश समिति अध्यक्ष रश्मि सैनी, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एनयूएलएम समिति अध्यक्ष अर्चना शर्मा, उपायुक्त स्वास्थ्य नवीन भारद्वाज सहित जोन एवं मुख्यालय उपायुक्त, अधिशाषी अभियन्ता, सीएसआई एवं एसआई उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


