Jaipur Smart City Project-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर स्मार्ट सिटी परियोजना - चांदपोल की मुख्य सड़क निर्माण कार्य लगभग पूर्ण

khaskhabar.com: शनिवार, 10 अगस्त 2019 1:02 PM (IST)
जयपुर स्मार्ट सिटी परियोजना - चांदपोल की मुख्य सड़क निर्माण कार्य लगभग पूर्ण
जयपुर । स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चांदपोल बाजार में संजय सर्किल तक मुख्य सड़क निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, साथ शीघ्र ही यातायात के लिये खोल दिया जावेगा ताकि जनता को आवागमन और यातायात सम्बन्धित परेशानी से शीघ्र निजात मिल सके। जयपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि चांदपोल बाजार में संजय सर्कल तक मुख्य सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा भारी वर्षा के कारण सडक निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारणो पर क्षेत्रीय व्यापारियो एवं परियोजना से जुडे अधिकारियो को चर्चा की तथा निर्देशित किया कि जनता की आवागमन और यातायात सम्बन्धित परेशानी को देखते हुए शेष बचे सडक निर्माण कार्य को तीन दिवस में पूरा करते हुए, सडक को यातायात हेेतु खोलने के लिये निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारियो ने सड़क निर्माण पश्चात सात दिवस तक आवश्यक रूप से सीसी रोड की तराई की आवश्कता बताई गई। रंजन ने बताया कि सड़क निर्माण लगभग पूरा हो जाने से आशिंक यातायात चालू है। रंजन ने क्षेत्रीय निरीक्षण के बाद बताया कि किशनपोल बाजार में अस्थायी जाली हटाने, बाजार में विद्युत पोल में समरूपता बनी रहे इसके लिये आमेर विकास प्राधिकरण से चर्चा करने, यातायात सुगम बनाने के लिये क्षेत्र में अतिरिक्त यातायात सिग्नल केा लगाए जाने के लिये तथा उचित स्थान चिन्हित करने के यातायात पुलिस विभाग से आग्रह किये जाने, बाजार में बरामदो की छतों से आने वाले वर्षा जल के संग्रहण हेतु पुख्ता इंतजाम किये जाने, चौराहो पर वर्षा जल निकासी के लिए बड़े चेम्बर बनाए जाने आदि पर अधिकरियो को अग्रिम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी सम्बन्ध में उन्होंने नगर निगम, जलदाय विभाग द्वारा मुख्य पेयजल लाइन के शिफ्टिग कार्यो के कारण सड़क निर्माण में देरी एवं उनसे सम्बन्धित कार्यो के कारण हो रहे विलम्ब को ध्यान में रखते हुए उन्हे भी निर्धारित समयावधि में उनसे सम्बन्धित समस्त निर्माण कार्यो को पूरा करने के लिये आग्रह कर दिया गया है, ताकि जनता की परेशानियां कम हो सके ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement