Jaipur poet Jagdeep Singh discussed the literature lovers of Raipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर के कवि जगदीप सिंह ने रायपुर की साहित्य प्रेमियों से चर्चा की

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 मार्च 2022 12:52 PM (IST)
जयपुर के कवि जगदीप सिंह ने रायपुर की साहित्य प्रेमियों से चर्चा की
जयपु । जयपुर के इंडो-इंग्लिश कवि, जगदीप सिंह को उबरते कवियों और साहित्य प्रमियों के साथ संवाद के लिए हाल ही में रायपुर में आमंत्रित किया गया था, जिनकी पहली कविता संग्रह, 'माई एपिटाफ' गत वर्ष प्रकाशित हुई थी। 'द राइट सर्किल' के तत्वावधान में आमंत्रित, यह संवाद कार्यक्रम रायपुर की एहसास विमन द्वारा आयोजित किया गया था। इस दौरान कवि ने प्रोफेशन से वकील और एहसास विमन की सक्रिय सदस्य सृष्टि त्रिवेदी के साथ चर्चा की।

एक बेहद ही संवादात्मक सेशन में, जगदीप ने अपनी कविता 'हाउ टू विदस्टैंड पेन' पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि हम में से प्रत्येक व्यक्ति को अपना क्रॉस सहन करना पड़ता है और हमारे हिस्से की पीड़ा का सामना करना होता है। और हमें यह पूरी गरीमा के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कन्टेम्पररी के साथ-साथ मॉर्डन कवियों ने अल्यूजन, मजबूत इमेज और सिम्बल्स का इस्तेमाल किया है जो उनकी कविताओं को कुछ हद तक अस्पष्ट बनाता है। हालांकि, यदि पाठक संकेतों और संदर्भों को समझने का प्रयास करता है - तो कविता के मायने और बढ़ जाते हैं और इसे समझना आसान होता है। उन्होंने कविताएं लिखने का प्रयास कर रहे युवा कवियों को टी.एस. एलियॉट, सिल्विया प्लैथ, डिलन थॉमस, जैसे प्रख्यात मॉर्डन कवियों को अधिक पढ़ने की सलाह दी। जितना अधिक वे स्थापित कवियों को पढ़ेंगे, उतना ही वे अपनी कविता लिखने की शैली को विकसित कर पाएंगे। उन्होंने जीवन की बारीकियों को समझने के लिए कहा, जिससे की उन्हें अपनी कविताएं को लिखने में मदद मिलेगी। उन्होंने उनसे यह भी कहा कि प्रत्येक कविता को कम से कम 100 बार संशोधित किया जाना चाहिए और कविता में एक भी शब्द अनावश्यक नहीं होना चाहिए।

एक प्रश्न का जवाब देते हुए, उन्होंने कहा कि कविताएं अब फ्री-वर्स में लिखी जाती हैं - जिसका अर्थ है कि वे राइम नहीं करती हैं या पैंटामीटर का पालन नहीं करती हैं। हालांकि, उनको रिदम और लिटरेरी डिवाइस की पालना करना आवश्यक होता है।

उन्होंने एहसास विमन रायपुर की आयोजन समिति- सृष्टि त्रिवेदी, आंचल गरचा, कल्पना चौधरी और कीर्ति किरदत्त को काव्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement