jaipur news : Sridevi also shooted in Rajasthan, Fans sad -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीदेवी ने राजस्थान में भी की थी शूटिंग, निधन पर फैन स्तब्ध

khaskhabar.com: रविवार, 25 फ़रवरी 2018 11:31 AM (IST)
श्रीदेवी ने राजस्थान में भी की थी शूटिंग, निधन पर फैन स्तब्ध
जयपुर। बचपन से फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकीं प्रख्यात अदाकारा श्रीदेवी का राजस्थान से भी नाता रहा है। श्रीदेवी ने राजस्थान में भी कई फिल्मों की शूटिंग की हैं। अपनी फिल्मों की शूटिंग और प्रमोशन के लिए वे कई बार जयपुर भी आईं और उदयपुर, राजसमंद सहित कई जगह पर भी गईं। श्रीदेवी राजस्थान में अलग-अलग जगह फिल्मों की शूटिंग कर चुकी हैं। श्रीदेवी की हिट फिल्म ‘लम्हे’ की शूटिंग राजस्थान में कई जगह पर हुई थी। 1991 में यश चोपड़ा की फिल्म लम्हे को राजस्थान में बहुत पसंद किया गया। इस फिल्म के कई सीन जयपुर में भी फिल्माए गए। फिल्म की शूटिंग जयपुर में कनक वृंदावन और रामबाग पैलेस के अलावा जैसलमेर के रेगिस्तानी इलाकों में भी की गई थी। यह फिल्म श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिला चुकी थी।
राजस्थान में भी लोग स्तब्ध

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement