jaipur news : Relief for voters : increased Ten days for add the name -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदाताओं को राहत : नाम जुड़वाने की तिथि दस दिन और बढ़ाई

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 अगस्त 2018 8:42 PM (IST)
मतदाताओं को राहत : नाम जुड़वाने की तिथि दस दिन और बढ़ाई
जयपुर। प्रदेश के ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 1 जनवरी, 2018 को 18 वर्ष पूरी हो गई है और वे अपना नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़वा सके हैं, ऐसे सभी मतदाता 31 अगस्त तक दावे आपत्तियों के साथ मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने बताया कि प्रदेश के मतदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने प्रदेश के नव मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा तादाद में नाम जुड़वाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विभाग ने 12 और 19 अगस्त को विशेष अभियान चलाकर मतदान केंद्रों पर नाम जोड़ने और संशोधन करने की व्यवस्था की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement