jaipur news : jaipur discom : Final settlement of pending VCR will be done by June-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर डिस्कॉम : जून माह तक किया जाएगा लंबित वीसीआर का अंतिम निस्तारण

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 फ़रवरी 2018 6:00 PM (IST)
जयपुर डिस्कॉम : जून माह तक किया जाएगा लंबित वीसीआर का अंतिम निस्तारण
जयपुर। जयपुर डिस्कॉम की ओर से लंबित वीसीआर के अंतिम निस्तारण के लिए लागू विशेष योजना की अवधि 31 मार्च, 2018 तक बढ़ा दी गई है। योजना के तहत 30 जून, 2016 तक की लंबित वीसीआर का निस्तारण करवाया जा सकता है। जयपुर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक आर.जी. गुप्ता ने बताया कि योजना के प्रति उपभोक्ताओं के अच्छे रुझान को देखते जयपुर डिस्कॉम ने योजना की अवधि दो माह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत दिसंबर तक 19,724 उपभोक्ता एवं गैर उपभोक्ताओं द्वारा वीसीआर का योजनानुसार अंतिम निस्तारण करवाकर लाभ उठाया जा चुका है एवं इससे निगम को लगभग 16 करोड़ रुपए के राजस्व की प्राप्ति भी हुई है।
वीसीआर निस्तारण विशेष योजना

50 हजार रुपए तक की वीसीआर राशि पर 50 प्रतिशत एवं यदि वीसीआर की राशि 50 हजार रुपए से अधिक है तो 50 हजार रुपए का 50 प्रतिशत व 50 हजार से अधिक राशि पर 10 प्रतिशत राशि जमा कर वीसीआर का अंतिम निस्तारण करवाया जा सकता है।
वीसीआर निस्तारण के लिए आवेदन
30 जून, 2016 तक लंबित वीसीआर से संबंधित उपभोक्ता एवं गैर उपभोक्ताओं द्वारा संबंधित सहायक अभियंता (पवस) कार्यालय में आवेदन कर सरल तरीके से वीसीआर का अंतिम निस्तारण करवाया जा सकता है। योजना के तहत वीसीआर के पूर्व में निस्तारित हो चुके प्रकरणों को पुनः नही खोला जाएगा।
योजना की समाप्ति 31 मार्च, 2018 के बाद संबंधित उपभोक्ता एवं गैर उपभोक्ता को योजना का लाभ देय नहीं होगा और उनको वीसीआर की पूरी राशि जमा करवानी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement