jaipur news : Experts will brainstorm on water conservation in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में जल संरक्षण पर मंथन करेंगे विशेषज्ञ

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 दिसम्बर 2017 5:30 PM (IST)
जयपुर में जल संरक्षण पर मंथन करेंगे विशेषज्ञ
जयपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही सीएसआर संस्थाएं और विशेषज्ञ 15 दिसंबर को मंथन करने के लिए जयपुर के होटल रेडिसन ब्लू में जुटेंगे। एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन जल संसाधन मंत्री सुरेन्द्र गोयल करेंगे। कार्यशाला में प्रमुख शासन सचिव कृषि नीलकमल दरबारी, सचिव सीएसआर कुंजी लाल मीणा और जाने माने जल विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार के कारपोरेट सोशियल रेस्पांसबलिटी के निर्देशन में विगत डेढ़ दशक से जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। को-क्रिएटिंग वाटर पॉजिटिव कम्यूनिटी-एक्सप्लोरिंग सिनर्जी एण्ड सॉल्यशंस पर परस्पर अनुभवों को साझा करने के लिए आयोजित इस मंथन में इस क्षेत्र में काम कर रहे यूएनडीपी के पीएस सोढ़ी और खड़गपुर आईआईटी के प्रोफेसर डॉ. मदन कुमार झा एवं निदेशक सीईडीएसजे एमएस राठौड़, अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन मुंबई की पर्ल तिवारी सहित विशेषज्ञ वक्ता होंगे। जल संरक्षण व पानी के खेती व पेयजल के लिए बेहतर उपयोग पर मंथन के इस कार्यक्रम में राज्य में सीएसआर में कार्य कर रही कंपनियां, इस क्षेत्र के विशेषज्ञ व संस्थाएं भी हिस्सा लेंगी। गौरतलब है कि राजस्थान में सीएसआर के तहत जल संरक्षण व पानी के बेहतर उपयोग के लिए अंबुजा सीमेंट पिछले डेढ़ दशक से प्रदेश में जागरुकता कार्यक्रमों का संचालन कर रही बहुतेरी कंपनियां भागीदारी निभा रही हैं। कारपोरेट सामाजिक दायित्व क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं के जल संग्रहण, पुनर्चक्रीकरण व जल बचत के उपायों जैसे गंभीर विषय पर परस्पर मंथन से पानी की कमी से जूझ रहे प्रदेश के लिए यह मंथन उपादेय सिद्ध हो सकेगा। इस अवसर पर पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement