jaipur news : conclusion of When Is Space Exhibition with the Architectural Features seminar on 21 april -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘आर्किटेक्चरल फीचर्स’ सेमिनार के साथ होगा ‘व्हेन इज स्पेस’ एग्जीबिशन का समापन

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 अप्रैल 2018 6:26 PM (IST)
‘आर्किटेक्चरल फीचर्स’ सेमिनार के साथ होगा ‘व्हेन इज स्पेस’ एग्जीबिशन का समापन
जयपुर। सवाई जयसिंह और चार्ल्स कोरिया के कार्यों से प्रेरित एग्जीबिशन ‘व्हेन इज स्पेस’ का समापन 21 अप्रैल को जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में सेमिनार के साथ होगा। यह सेमिनार दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। ‘आर्किटेक्चरल फीचर्स’ शीर्षक पर आयोजित यह सेमीनार यह स्पष्ट करेगी कि भविष्य में आर्किटेक्चर को कल्चरल प्रैक्टिस के रूप लिया जाएगा। जेकेके की महानिदेशक पूजा सूद ने बताया कि इस अवसर पर चार्ल्स कोरिया की धर्मपत्नी मोनिका कोरिया गेस्ट ऑफ ऑनर होंगी। सेमिनार के दौरान विभिन्न विद्वान आर्किटेक्चर एवं प्रोडक्शन विषयों पर नवीन इम्परेटिव्ज, डायरेक्शंस, मैथडोलॉजी तथा वैल्यूज पर विचार रखे जाएंगे। ये विद्वान हैं - कला एवं सांस्कृतिक इतिहासकार ज्योतिंदर जैन, आर्किटेक्ट प्रेम चंदावरकर, रवि सुंदरम एवं शिमुल जावेरी कादरी। सेमिनार के दौरान ‘फ्यूचर ऑफ कल्चरल स्पेसेज इन इंडिया’, ‘इमर्जिंग मैथडोलॉजीज इन आर्किटेक्चरल प्रेक्टिस’, ‘न्यू मीडिया एंड क्वेश्चंस फॉर कंटम्प्रेरी आर्किटेक्चर एंड अर्बनिज्म’ और ‘इन्क्लूजिव प्रेक्टिसेज’ विषयों पर चर्चा की जाएगी। इनके पश्चात एक पैनल डिस्कशन भी होगा। इसका संचालन एग्जीबिशन के क्यूरेटर्स रूपाली गुप्ता एवं प्रसाद शेट्टी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर इंटरेक्टिव क्वेश्चन-आंसर सैशन भी होगा। एग्जीबिशन के क्यूरेटर्स के क्यूरेटोरियल वॉकथ्रू के साथ इस एग्जीबिशन एवं सेमिनार का समापन होगा।
उल्लेखनीय है कि जवाहर कला केंद्र में 21 जनवरी को इस एग्जीबिशन का उद्घाटन किया गया था। यह एग्जीबिशन भारत में आर्किटेक्चरल प्रेक्टिसेज के समसामयिक एवं प्रचलित तरीकों को संकलित करने के संदर्भ में वास्तुकला को जानने का एक प्रयास है। इस एग्जीबिशन का 6,500 से अधिक विजिटर्स द्वारा अवलोकन किया जा चुका है और इसने राष्ट्रीय एवं स्थानीय मीडिया का ध्यान आकर्षित किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement