jaipur news : Akhil Arora become director general of Bhamashah Authority-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अखिल अरोरा भामाशाह प्राधिकरण के महानिदेशक नियुक्त

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 जून 2018 10:48 PM (IST)
अखिल अरोरा भामाशाह प्राधिकरण के महानिदेशक नियुक्त
जयपुर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर आयोजना विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोरा को भामाशाह प्राधिकरण का महानिदेशक नियुक्त किया है। भामाशाह प्राधिकरण में अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्तिराज्य सरकार ने आदेश जारी कर भामाशाह प्राधिकरण में अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की है। आदेश के अनुसार भामाशाह प्राधिकरण में मुख्य सचिव अध्यक्ष होंगे। प्राधिकरण में प्रभारी सचिव वित्त विभाग, आयोजना विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग तथा निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, आर्थिक एवं संख्यिकी विभाग को शासकीय सदस्य बनाया गया है। भामाशाह प्राधिकरण में राज्य सरकार द्वारा निर्देशित दो गैर शासकीय सदस्यों की नियुक्ति होगी। भामाशाह प्राधिकरण के महानिदेशक इसके सदस्य सचिव होंगे। आदेश के अनुसार गैर-शासकीय सदस्यों का कार्यकाल उनके कार्यग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष तक अथवा राज्य सरकार के प्रसादपर्यंत, जो भी पहले हो रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement