Jaipur Municipal Corporation Vigilance Wing Takes Action; Goods Seized from 11 Canters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की कार्रवाई, 11 केन्टर सामान जब्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 मार्च 2026 6:59 PM (IST)
नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की कार्रवाई, 11 केन्टर सामान जब्त
जयपुर। नगर निगम जयपुर आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में मंगलवार को सतर्कता शाखा की द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में एसएमएस, जे.के.लोन, अजमेरी गेट, इण्डिया गेट, वी.टी. रोड़ मेला ग्राउड चारों तरफ, बजरी मण्डी रोड़ वैशाली नगर एवं गांधी पथ वैशाली नगर आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये 11 केन्टर सामान जब्त किया गया। उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में एसएमएस, जे.के.लोन, अजमेरी गेट, इण्डिया गेट, वी.टी. रोड़ मेला ग्राउड चारों तरफ, बजरी मण्डी रोड़ वैशाली नगर एवं गांधी पथ वैशाली नगर आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान 4 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement