khaskhabar.com: शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 07:02 AM (IST)
संगीतमय शाम का समापन लोकप्रिय बॉलीवुड गायिका निखिता गांधी द्वारा
प्रस्तुत दिलचस्प जैज और बॉलीवुड गानों के साथ हुआ। उन्होंने आज जाने की
जिद ना करो , बैंग बैंग , हमशक्ल , समवन टू वॉच , आदि गानों की शानदार
प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के दौरान कीबोर्ड पर इसहाक धर्माकुमार, बैस पर
माइकल टिमोथी, ड्रम पर जेरेड सेंढये और गिटार पर पॉल विक्टर ने साथ दिया।
संजीव
भार्गव, फाउंडर डायरेक्टर, सहर इंडिया ने कहा, “जयपुर में संगीत की इस
विद्या को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली, उसे देखकर बेहद खुशी का अनुभव हो
रहा है। यूनेस्को द्वारा हेरिटेज सिटी का दर्जा देने के बाद, अब बारी है
जयपुर और उसके लोगों द्वारा यूनेस्कोच के संरक्षित संगीत के जोनर जैज़ का
लुत्फ, उठाने की। इस फेस्टिवल के माध्य्म से हम देश में जैज़ और ब्लूतज़
म्यूरज़िक के प्रति लोगों में लगाव स्थाटपित करना चाहते हैं।“