Jaipur is getting immense popularity in rural, people magic is prevailing in the public: Rajyavardhan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर ग्रामीण में मिल रहा है अपार जनसमर्थन, जनता में बरकरार है मोदी का जादू: राज्यवर्धन

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 मार्च 2019 8:46 PM (IST)
जयपुर ग्रामीण में मिल रहा है अपार जनसमर्थन, जनता में बरकरार है मोदी का जादू: राज्यवर्धन
जयपुर। केन्द्रीय मंत्री और सांसद जयपुर ग्रामीण कर्नल राज्यवर्धन ने गुरूवार को कोटपूतली विधानसभा के भाजपा मण्डल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं से संवाद और क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क किया। इस दौरान कर्नल राज्यवर्धन ने कहा आज पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है, राजस्थान और जयपुर ग्रामीण में भी जबरदस्त माहौल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गये कार्यों से जनता ने सरकार की इच्छा शक्ति और कार्य करने के तरीके देखें है। जनता यह जान चुकी है कि देश में ऐसी सरकार भी बन सकती है जो बिना भ्रष्टाचार के काम करें, विश्व में भारत का मान सम्मान कई गुना तक बढ़ा सकें, जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ईमानदारी पूर्वक जन-जन तक पहुंचा सकें, भ्रष्टाचार समाप्त कर सकें, ऐसे लोगों के लिए मकान बना कर दे जिनके पास स्वयं की जमीन भी नही है, दिन भर लकडियां इकट्ठी कर घर का चूल्हा जलाने वाली महिलाओं को गैंस कनेक्शन दे, युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement