Jaipur Gas Tanker Accident: Another youth from Udaipur dies, conductor still missing after 2 days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर गैस टैंकर हादसा : उदयपुर के एक और युवक की मौत, कंडक्टर का 2 दिन बाद भी कोई पता नहीं

khaskhabar.com: रविवार, 22 दिसम्बर 2024 3:29 PM (IST)
जयपुर गैस टैंकर हादसा : उदयपुर के एक और युवक की मौत, कंडक्टर का 2 दिन बाद भी कोई पता नहीं
उदयपुर। जयपुर में हुए एलपीजी टैंकर ब्लास्ट की शिकार हुई उदयपुर की बस में चालक के बाद अब एक और युवक की मौत हो गई है। मृतक का नाम फैजान (21) है, जो सविना निवासी था और हादसे में 50 फीसदी से अधिक झुलस गया था। फैजान अपने ननिहाल जयपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। उसका पिता ऑटो चलाता है, और अब परिवार की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। शनिवार रात फैजान को सुपुर्द ए खाक किया गया। इससे पहले, बस के चालक मोहमद सईद की मौत की खबर शुक्रवार देर रात आई थी, और शव उदयपुर पहुंचा था। वहीं, बस का कंडक्टर कालू अब भी लापता है। कालू दिव्यांग था और छह महीने पहले ही काम पर लगने आया था। उसकी तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसा जयपुर में गुरुवार रात 9 बजे हुआ था, जब बस एलपीजी टैंकर के धमाके में फंस गई। हादसे में 32 यात्रियों के अलावा चालक और परिचालक भी सवार थे, जिसमें से 8 लोग झुलस गए थे। बस पूरी तरह जल गई, और अब तक इसके कंडक्टर का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement