Advertisement
गणेशजी की पूजा अर्चना के साथ शुरू होगा जयपुर स्थापना दिवस समारोह

नगर निगम हैरिटेज की ओर से जयपुर स्थापना दिवस समारोह-2021 के अवसर पर 18 और 19 नवंबर को कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जयपुर स्थापना दिवस समारोह के तहत 18 नवंबर को हवामहल पर -आपणो जयपुर- कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उदघाटन हैरिटेज महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर और नगर निगम आयुक्त अवधेश मीणा द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर हवामहल में प्रदर्शनी का लगाई जाएगी। इसके अलावा जयपुर यूनेस्को क्रिएटिव सिटी ऑफ़ क्राफ्ट्स एवं फोक आर्ट्स की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। द्रोणा फाउंडेशन की पूजा अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जयपुर परकोटे को सुंदर, स्वच्छ व वास्तु शैली नगरीय योजना व विरासत को बचाने में जयपुर शहर वासियों के सुझाव को आमंत्रित करना व जयपुर की विरासत को स्थायी रूप व सुंदर ढंग से संधारित करना है। इस मौके पर लोक संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा ।
हवामहल का कराया जाएगा निशुल्क भ्रमण
जयपुर स्थापना दिवस समारोह-2021 के अवसर पर 19 नवंबर को सुबह दस बजे हैरिटेज सिटीजनशिप पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन दोपहर में शहरवासियों को हवामहल में निशुल्क भ्रमण कराया जाएगा। शाम को हवामहल पर लोक संगीत कार्यक्रम का आयोजन होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


