Jaipur Discoms-every Monday will continue public hearing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर डिस्कॉम-प्रत्येक सोमवार जारी रहेगी जनसुनवाई

khaskhabar.com: रविवार, 11 जून 2017 4:10 PM (IST)
जयपुर डिस्कॉम-प्रत्येक सोमवार जारी रहेगी जनसुनवाई
जयपुर। विद्युत उपभोक्ता और आम नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक आर.जी.गुप्ता सोमवार 12 जून को प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक विद्युत भवन में जन सुनवाई करेंगे। विद्युत उपभोक्ता, उपभोक्ता संगठन, किसान, किसान संगठन, स्वयं सेवी संगठन, आम नागरिक, कर्मचारी एवं कर्मचारी संगठन सुझाव देने एवं शिकायतों के समाधान के लिए सोमवार 12 जून को प्रबंध निदेशक से मिल सकते हैं। प्रत्येक सोमवार को यह जन सुनवाई की जाएगी और यथासंभव उपभोक्ताओं एवं आमजन को राहत पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement