Jaipur Development Authority demolished 03 illegal colonies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर विकास प्राधिकरण ने किया 03 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त

khaskhabar.com: बुधवार, 31 जनवरी 2024 7:24 PM (IST)
जयपुर विकास प्राधिकरण ने किया 03 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त
जयपुर । जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निजी खातेदारी 11 बीघा कृषि भूमि पर 03 नवीन अवैध कॉलोनियों का प्रारंम्भिक स्तर पर ही पूर्णतः ध्वस्तीकरण किया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम मन्शारामपुरा चक बासड़ी जिला जयपुर में करीब 05 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर श्याम सरोवर के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गयी मिट्टी की सड़क व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित मन्शारामपुरा जिला जयपुर में ही दूसरी करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू-रूपान्तरण करवाये भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गयी मिट्टी की सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित मन्शारामपुरा जिला जयपुर में ही तीसरी करीब 02 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू-रूपान्तरण करवाये भूमि को समतल कर शिव नगर के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गयी मिट्टी के सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-12, तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement