Jaipur architect Ritu Singh appointed as Visitor Nominee by the President of India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर की आर्किटेक्ट रितु सिंह को भारत की राष्ट्रपति की तरफ से विजिटर्स नॉमिनी नियुक्त

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 जनवरी 2025 5:48 PM (IST)
जयपुर की आर्किटेक्ट रितु सिंह को भारत की राष्ट्रपति की तरफ से विजिटर्स नॉमिनी नियुक्त
जयपुर, । जयपुर की प्रसिद्ध आर्किटेक्ट और 25 वर्ष पुरानी फर्म, डिज़ाइन आर्किटेक्ट्स की फाउंडर, रितु सिंह को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विजिटर्स नॉमिनी के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें भोपाल के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, में फैकल्टी/अकादमिक स्टाफ की भर्ती और अकादमिक स्टाफ की पदोन्नति के लिए चयन समिति में राष्ट्रपति के नामांकित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इस चयन समिति में उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। जयपुर के आर्किटेक्चरल परिदृश्य में एक प्रमुख हस्ती, रितु सिंह, काउंसिल ऑफ आर्किटेक्टचर, नई दिल्ली की सदस्य रही हैं, और अपनी प्रैक्टिस के माध्यम से कई नवाचारी प्रोजेक्ट्स को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। उन्होंने राजस्थान में 100 से अधिक इंस्टीट्यूशनल बिल्डिंग का डिजाइन तैयार किया है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है। यह नॉमिनेशन आर्किटेक्चर के क्षेत्र में रितु सिंह के महत्वपूर्ण योगदान और उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement