Advertisement
जैन धर्म स्वयं एक धर्म है यह किसी की शाखा नहीं

दिगम्बर जैन महासमिति का सम्मेलन सम्पन्न
इस मौके पर दिगम्बर जैन महासमिति का सम्मेलन का सम्मेलन राष्ट्री अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र जैन बडजात्या की अध्यक्षता में हुआ । सम्मेलन में समाज के लिये लम्बे अरसे से कार्यरत दैनिेक विश्व परिवार के प्रधान सम्पादक एवं पूर्व अध्यक्ष कैलाश चन्द्र जैन एवं जैन समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा दिलाने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को समाज गौरव की उपाधि प्रदान करते हुये राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
प्रदीप जैन आदित्य समाज भूषण की उपाधि से अलंकृत
युग प्रतिक्रमण एवं यति सम्मेलन महामहोत्सव के दूसरे दिन परम पूज्य गणाचार्य विराग सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में जैन राजनैतिक चेतना मंच का राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन सेठी ने कहा कि पूल्य गणाचार्य जी ने जो विचार और विचार विमर्श का नारा दिया वह अद्वितीय है। दिगम्बर जैन समाज को नियमों में बांधने वाला अब कोई नहीं है, परिणाम स्वरूप समाज के लोगों की उतनी तरक्की नहीं हो रही जो होनी चाहिये, समाज अवनति की ओर जा रहा है। इससें समाज को बचाना है। श्री सेठी ने कहा कि जैन धर्म स्वयं एक धर्म है यह किसी की शाखा नहीं है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झांसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


