Jain initiation will take place in the holy place of Tonk on October 2nd.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2 अक्टूबर को अतिशय क्षेत्र टोंक में होगी जैनेश्वरी दीक्षा

khaskhabar.com: सोमवार, 29 सितम्बर 2025 7:53 PM (IST)
2 अक्टूबर को अतिशय क्षेत्र टोंक में होगी जैनेश्वरी दीक्षा
टोंक। अतिशय क्षेत्र टोंक में जब से आचार्य वर्धमान सागर संघ सहित विराजित है, प्रतिदिन अनेकों धार्मिक महोत्सव चल रहे है। जिससे सभी लाभांवित हो रहे हैं, टोंक नगर में आचार्य वर्धमान सागर अपने सिद्धहस्त करकमलो से दूसरी बार टोंक नगर में दीक्षा देंगे। अहमदाबाद जिले के कलोल नगर के अवनीश 69 वर्ष ने टोंक नगर में विराजित आचार्य वर्धमान सागर को दीक्षा हेतु श्रीफल अर्पित कर निवेदन किया। इनकी पत्नी नैना से अनुसार प्रभावती रतिलाल वखरिया के यहां 14 अप्रैल सन 1956 को जन्मे पत्नी और 3 पुत्रियों के भरे पूरे परिवार के अवनीश की दीक्षा टोंक नगर में 2 अक्टूबर को आदिनाथ जिनालय नसिया परिसर में होगी। राजेश पंचोलिया अनुसार एक अक्टूबर को दीक्षार्थी श्रीजी के पंचामृत अभिषेक करेंगे। आचार्य संघ की आहारचर्या के बाद दीक्षार्थी कर पात्र में भोजन करेंगे दोपहर को दीक्षार्थी द्वारा गणधर वलय विधान की पूजन संघ सानिध्य में होगी। दोपहर को परिजनों समाज द्वारा मेंहदी हल्दी लगाई जाकर रात्रि को श्रीफल सूखे मेवे फल मिश्री आदि से छोल गोद भरकर दीक्षा भाव की अनुमोदना की जावेगी। दो अक्टूबर की श्रीजी के अभिषेक के बाद दीक्षार्थी के केशलोच होकर आचार्य द्वारा दीक्षा संस्कार विधि पूर्ण कर दीक्षा के बाद नया नाम दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement