Jail Friends created a gang, looted as it came out on Bail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेल फ्रेंड्स ने बनाया गैंग, बाहर आते ही लूटपाट

khaskhabar.com: शनिवार, 10 जून 2017 6:18 PM (IST)
जेल फ्रेंड्स ने बनाया गैंग, बाहर आते ही लूटपाट
जालंधर। आदतन बदमाश जेल में फ्रेंड्स बन गए, अंदर ही गैंग खड़ी कर ली और जमानत पर बाहर आते ही फिर से अपराध शुरू कर दिए। फगवाड़ा, गोराया और फिल्लौर में पिस्तौल और दातर दिखाकर लूटपाट करने वाले गैंग के चार आरोपियों को गोराया पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। चारों पर पहले भी कई लूट, चोरी और मारपीट के केस दर्ज हैं। तीन आरोपी कुछ मामलों में जेल में सजा काट चुके हैं। चारों को गोराया में घुड़का मोड़ पर पकड़ा गया है। इनसे 315 बोर का पिस्तौल, दो कारतूस, 3 दातर, 4 बाइक, 4 मोबाइल और 300 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। ये आराेपी हरजिंदर कुमार हैप्पी (26), पंकज शर्मा उर्फ पंकू (27), प्रदीप कुमार उर्फ भीमा (29) भानेकी गांव फगवाड़ा और हरप्रीत कुमार हैप्पी (31) जगतपुर जट्टा फगवाड़ा सदर के रूप में हुई। चारों पर लूट, हत्या के प्रयास, चोरी समेत नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। जेल में ही चारों की मुलाकात हुई, फिर दोस्ती और गैंग बन गया। मास्टर माइंड हरप्रीत हैप्पी है। उस पर छह केस दर्ज हैं। पुलिस ने हरजिंदर हैप्पी से एक पिस्तौल, दो कारतूस व 150 ग्राम नशीला बरामद किया है। प्रदीप भीमा, पंकज पंकू से दातर और हरप्रीत हैप्पी से दातर व 150 ग्राम नशीला पदार्थ मिला है। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी। मोबाइल लूटने वाला काबू
सीआईए देहात ने पिछले दिनों पतारा थाने के इलाके में एक व्यक्ति से मोबाइल लूटने वाले लुटेरे को पकड़ा है। नकोदर सदर के धालीवाल गांव निवासी गुरप्रीत सिंह गोपी ने तल्लड़ गांव के पास मोबाइल छीना था। उस पर 11 नवंबर 2016 को नशा तस्करी का केस दर्ज हुआ था। इसमें वह जमानत पर है।
फास्टवे कर्मी से मोबाइल लूटने वाला काबू सीआईए स्टाफ देहाती ने पिछले दिनों पतारा थाने के इलाके में फास्टवे कर्मी से मोबाइल लूटने वाले लुटेरे को पकड़ा है। नकोदर सदर के धालीवाल गांव निवासी गुरप्रीत सिंह गोपी ने तल्लड़ गांव के पास मोबाइल छीना था। 9वीं तक पढ़ा गोपी तस्कर है। उस पर 11 नवंबर 2016 को नशा तस्करी का केस दर्ज हुआ था। इसमें वह जमानत पर है। - See more at: http://www.jagran.com/punjab/jalandhar-city-16174234.html?src=JLD-PN-PAGE#sthash.XLjLBPh4.dpuf

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement