Jai Narayan Vyas University convocation on Friday, Governor will come-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शुक्रवार को, राज्यपाल आएंगे

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 जून 2024 7:54 PM (IST)
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शुक्रवार को, राज्यपाल आएंगे
जोधपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार, 21 जून को जोधपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राज्यपाल मिश्र जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के 20 वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कलराज मिश्र शुक्रवार, 21 जून को प्रातः 11.15 बजे जोधपुर पहुंचेंगे तथा 11.30 बजे सर्किट हाउॅस आयेंगे। वे 12 बजे जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में संविधान उद्यान तथा संविधान स्तंभ का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात राज्यपाल कलराज मिश्र दोपहर 12.25 से 3 बजे तक मारवाड़ इंटरनेशनल सेन्टर में आयोजित जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के 20 वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगें। वे 3.45 जयपुर के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement