IT raids continue for third day in Madhya Pradesh Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

MP : तीसरे दिन भी जारी है IT के छापे, NGO संचालक व करीबी पर शिकंजा

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 अप्रैल 2019 12:56 PM (IST)
MP : तीसरे दिन भी जारी है IT के छापे, NGO संचालक व करीबी पर शिकंजा
यह राशि संबंधित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी के दिल्ली के तुगलक रोड स्थित आवास भेजी गई थी। धन जमा और वितरित करने के संबंध में डायरियों, कंम्प्यूटर फाइलों और एक्सल सीट पाये गये है और इन सामानों को भी जब्त कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, राजनीतिक दल के वरिष्ठ पदाधिकारी के एक निकट संबंधी की कंपनी पर दिल्ली में की गयी छापेमारी की कार्रवाई में 230 करोड़ रुपए के अघोषित लेन देन, फर्जी बिलिंग के जरिए 242 करोड़ रुपए से अधिक की कर चोरी और टेक्स हैवन 80 से अधिक कंपनियों का पता चला है। आयकर विभाग के कई दलों ने एक साथ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर के अलावा देश के कई अन्य हिस्सों में भी छापे मारे हैं। छापे की कार्रवाई में आयकर विभाग के लगभग 300 कर्मचारी व अधिकारी लगे हुए है, वहीं सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की मदद ली गई है।
(IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement