It is the responsibility of engineers to issue electricity connection on time: Aarti Dogra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समय पर बिजली कनेक्शन जारी करवाना अभियन्ताओं की जिम्मेदारीः आरती डोगरा

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 10:28 PM (IST)
समय पर बिजली कनेक्शन जारी करवाना अभियन्ताओं की जिम्मेदारीः आरती डोगरा
जयपुर। चेयरमैन डिस्काॅम्स एवं जयपुर डिस्काॅम की प्रबन्ध निदेशक सुश्री आरती डोगरा ने जयपुर डिस्काॅम के फील्ड अभियन्ताओं को निर्देश प्रदान किए हैं कि नए कनेक्शन के लम्बित आवेदनों का निस्तारण कर उपभोक्ताओं को शीघ्र कनेक्शन जारी किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहाकि आवेदक को समय पर कनेक्शन जारी हों यह डिस्काॅम के फील्ड अभियन्ताओं की जिम्मेदारी है। सुश्री डोगरा ने बुधवार को वीसी के माध्यम से 1 अप्रेल, 2024 से 22 अक्टूबर, 2024 तक प्राप्त हुए आवेदनों के लम्बित कनेक्शनों को लेकर जयपुर डिस्काॅम के अभियन्ताओं के साथ समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान न्यू कनेक्शन मैनेजमेन्ट सिस्टम के अनुसार घरेलू, अधरेलू व औद्योगिक श्रेणी के सर्वाधिक लम्बित कनेक्शन वाले सब-डिवीजन कार्यालयों में लम्बित बिजली कनेक्षनों की समीक्षा करते हुए सहायक अभियन्ता और सर्किल अधीक्षण अभियन्ताओं को कनेक्शन शीघ्र जारी करवाने के निर्देश दिए। सुश्री डोगरा ने कहा कि सभी श्रेणी के कनेक्शन समय पर जारी हो और आवेदन में मामूली कमियों की वजह से किसी आवेदन को रद्ध करने के स्थान पर आवेदक को सूचित कर आवेदन की कमियों की पूर्ति करवाकर कनेक्शन जारी करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ई-मित्र के माध्यम प्राप्त होने वाले ऑनलाइन आवेदनों में मोबाईल नम्बर गलत फीड होने या दूसरे सब-डिवीजन में आवेदन करने पर आवेदन को रद्द करने के स्थान पर सही सब-डिवीजन में भिजवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि डिमाण्ड नोट की राशि जमा कराने के प्रकरणों में यह सुनिश्चित करें कि आवेदक को डिमाण्ड नोट की सूचना समय पर मिली या नही। डिमाण्ड नोट जारी होने के बाद निर्धारित समयावधि में आवेदक राशि जमा नही कराता है तो यह सत्यापित करें कि कहीं बिजली का दुरुपयोग तो नही हो रहा है। चेयरमैन डिस्काॅम्स ने निर्देश दिए कि कनेक्शन के जिन प्रकरणों में अधिशासी अभियन्ता अथवा अधीक्षण अभियन्ता की स्वीकृति आवश्यक है ऐसे कनेक्शनों की फाईल को सहायक अभियन्ता द्वारा राजकाज से भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही उन्होंने कहाकि कनेक्क्शनों के लिए आवश्यक मैटेरियल की पर्याप्त उपलब्धता के लिए एमएम विंग के साथ समन्वय रखें ताकि मैटेरियल की वजह से कनेक्शन जारी करने में देरी नही हो। बैठक में निदेशक तकनीकी एस.एस. नेहरा, मुख्य लेखा नियंत्रक ए.के. जोशी, जयपुर जोन के मुख्य अभियन्ता आर. के. जीनवाल सहित अन्य वरिष्ठ अभियन्ता मौजूद रहे। भरतपुर व कोटा संभाग के अभियन्ता वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से जुडे़।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement