it is rail budget: total outlay for railways 131000 cr in budget Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ये है रेल बजट! रेलवे का कुल पूंजीगत एवं विकास व्यय 131000 करोड

khaskhabar.com: बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 6:18 PM (IST)
ये है रेल बजट! रेलवे का कुल पूंजीगत एवं विकास व्यय 131000 करोड
मंत्री ने यह भी कहा कि नौ राज्य सरकारों के साथ मिलकर संयुक्त उद्यमों की स्थापना की गई है और निर्माण एवं विकास के लिए 70 परियोजनाओं की पहचान की गई है। रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का उल्लेख करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि पुनर्विकास के उद्देश्य से वर्ष 2017-18 के दौरान कम से कम 25 स्टेशनों का ठेका दिए जाने की आशा है और 500 स्टेशनों पर लिफ्ट एवं एस्केलेटर लगाकर उन्हें दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया जाएगा। स्वच्छ रेल पर सरकार के फोकस पर वित्तमंत्री ने कहा कि रेलवे में स्वच्छता का स्तर बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए जाने का प्रस्ताव है, जिनमें एसएमएस आधारित क्लीन माई कोच सर्विस भी शामिल है, जिसका शुभारंभ हो चुका है। अब कोच मित्र सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव किया गया है, जो कोच या डिब्बों से संबंधित समस्त शिकायतों एवं आवश्यकताओं को दर्ज किए जाने वाला एकल खिडकी इंटरफेस होगा।
जेटली ने यह भी कहा कि वर्ष 2019 तक भारतीय रेलवे के सभी डिब्बों में जैव शौचालय लगा दिए जाएंगे। उन्होंने बजट भाषण में निजी क्षेत्र के वर्चस्व वाले परिवहन के अन्य साधनों के मुकाबले रेलवे को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने में मदद के लिए सरकार द्वारा उठाए जाने वाले प्रस्तावित कदमों का भी ब्योरा दिया।

[@ जोधपुर की इस कलाकार की कला के मुरीद हुए सलमान खान]

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement