it is rail budget: total outlay for railways 131000 cr in budget-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ये है रेल बजट! रेलवे का कुल पूंजीगत एवं विकास व्यय 131000 करोड

khaskhabar.com: बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 6:17 PM (IST)
ये है रेल बजट! रेलवे का कुल पूंजीगत एवं विकास व्यय 131000 करोड
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने बुधवार को कहा कि भारत अब रेलवे, सडकों, जलमार्गो और नागरिक उड्डयन में होने वाले निवेश में सामंजस्य बिठाने की स्थिति में आ गया है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में रेलवे का कुल पूंजीगत एवं विकास व्यय 1,31,000 करोड रूपये आंका गया है, जिसमें सरकार द्वारा मुहैया कराई गई 55,000 करोड रूपये की राशि भी शामिल है। जेटली ने संसद में अपने बजट भाषण में कहा,रेलवे चार प्रमुख क्षेत्रों अर्थात यात्री सुरक्षा, पूंजीगत एवं विकास कार्यो, स्वच्छता और वित्त एवं लेखांकन संबंधी सुधारों पर अपना ध्यान केन्द्रित करेगा। यात्री सुरक्षा के लिए अगले पांच वर्ष के दौरान 1,00,000 करो़ड रूपये का राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष बनाया जाएगा, जिसका वित्त पोषण सरकार की ओर से प्राप्त मूल पूंजी (सीड कैपिटल), रेलवे के खुद के संसाधनों और अन्य स्त्रोतों से किया जाएगा। सरकार इस कोष से वित्त पोषित होने वाले विभिन्न सुरक्षा कार्यो के लिए स्पष्ट दिशानिर्देशों के साथ-साथ समय सीमा भी तय करेगी। उन्होंने कहा,बडी लाइनों पर मानवरहित रेलवे क्रॉसिंगों को वर्ष 2020 तक समाप्त कर दिया जाएगा। सुरक्षा तैयारियों एवं रखरखाव से जुडे कार्य को बेहतर करने के लिए विशेषज्ञों की सहायता ली जाएगी। अपने बजट भाषण में चिन्हित गलियारों (कॉरीडोर) के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन के लिए प्रस्तावित कदमों का उल्लेख करते हुए जेटली ने कहा कि वर्ष 2017-18 में 3500 किलोमीटर लंबी रेल लाइनों को चालू किया जाएगा जबकि वर्ष 2016-17 में 2800 किलोमीटर लंबी रेल लाइनों को चालू किया गया था। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं तीर्थाटन के लिए समर्पित रेलगाç़डयां चलाई जाएंगी। अगले तीन वर्षü के दौरान इसमें 10 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव है।

[@ यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’ ]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement