IT dept makes public list of tax evaders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इन्कम टैक्स विभाग ने 448 करोड कर नहीं चुकाने वालों की सूची सार्वजनिक की

khaskhabar.com: शनिवार, 18 मार्च 2017 6:16 PM (IST)
इन्कम टैक्स विभाग ने 448 करोड  कर नहीं चुकाने वालों की सूची सार्वजनिक की
नयी दिल्ली। आयकर विभाग ने ऎसी 29 कंपनियों और लोगों के नाम सार्वजनिक किये हैं जिनके उपर 448.02 करोड रपये का कर बकाया है और वह उसका भुगतान नहीं कर रहे हैं। बकाया कर नहीं चुकाने वालों के नाम सार्वजनिक कर उन्हें शर्मिदा करने की रणनीति के तहत विभाग ने यह कदम उठाया है। देश के प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी कर आयकर विभाग ने आयकर और कंपनी कर नहीं चुकाने वालों की सूची जारी की है। विभाग ने इन लोगों को बकाया कर जल्द से जल्द चुकाने की भी सलाह दी है। आयकर विभाग ने इससे पहले भी यह कदम उठाया था। उस समय भी विभाग ने ऎसे 67 लोगों की सूची जारी की थी जिनके उपर भारी कर देनदारी बकाया है। लेकिन तब ऎसे लोगों का या तो अता-पता नहीं चला या फिर उनके पास वसूली के लिये कोई संपत्ति ही नहीं थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक की गई सूची में ऎसे व्यक्तियों अथवा कंपनियों के पैन कार्ड नंबर, उनका अंतिम उपलब्ध पता और उन पर बकाया राशि के बारे में जानकारी प्रकाशित की गई है ताकि आम जनता को उनके बारे में जागरक किया जा सके और कोई भी जानकारी होने पर वह विभाग को सूचित कर सकें।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement