अलवर। शनिवार रात अलवर से दिल्ली ले जाते समय पकड़ी गई डेढ़ करोड़ की नकदी के मामले में अलवर अरबन काॅपरेटिव बैंक के अधिकारियों कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। पुलिस ने पकड़े गए नोटों के मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों से पूछताछ करने बैंक पहुंची और वहां रखा रिकाॅर्ड जब्त कर कैश से जुड़ी चाबियां ली। पुलिस ने पिछले कुछ दिनों की सीसीटीवी रिकाॅर्डिंग भी मौके से जब्त कर ली और बैंक में मौजूद तीन सुरक्षाकर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के बाद फिर से पुलिस ने बैंक परिसर को सीज कर दिया।
लक्जरी गाड़ी में थे डेढ़ करोड़ रुपए, बैंक मैनेजर सहित दो हिरासत में