चंडीगढ़। हरियाणा के सभी भाजपा विधायकों ने पंजाब के राज्यपाल वीपी बदनौर से मुलाकात की। इस मुलाकात में भाजपा विधायकों ने राज्यपाल वीपी बदनौर को एसवाईएल मामले पर ज्ञापन सौंपा है। भाजपा विधायकों ने राज्यपाल से आग्रह किया कि वह एसवाईएल नहर के मामले पर पंजाब को गैर कानूनी और असंवैधानिक कार्य करने से रोकें। भाजपा विधायकों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि एसवाईएल हरियाणा के किसानों के लिए जीवनरेखा की तरह है। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर अपना फैसला दे दिया है तो पंजाब सरकार को इसका सम्मान करते हुए इसे लागू करना चाहिए। उन्होंने राज्यपाल से अपील की कि वह पंजाब सरकार को एसवाईएल नहर के निर्माण कराने में सहयोग करने और हरियाणा को उसके हिस्से का पानी देने को निर्देश दें। विधायकों ने कहा कि राज्यपाल पंजाब सरकार को गैर कानूनी काम करने से रोंके। इससे दोनों राज्यों के बीच माहौल खराब हो रहा है। दूसरी ओर, एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में आने के बाद मनोहर सरकार ने सभी दलों को एक मंच पर लाने की कवायद शुरू की है। उल्लेखनीय इसके तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 17 नवंबर को राज्य के सभी राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
यह भी पढ़े :खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकतयह भी पढ़े :मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार