Advertisement
इजरायली प्रधानमंत्री 7 जुलाई को जाएंगे अमेरिका, गाजा में सीजफायर को लेकर हो सकती है बात

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने सोमवार को बताया कि ट्रंप और प्रशासन के अधिकारी इजरायली नेतृत्व के साथ लगातार संपर्क में हैं। गाजा संघर्ष को समाप्त करना राष्ट्रपति ट्रंप की प्राथमिकता है।
लेविट ने कहा, "इस युद्ध के दौरान इजरायल और गाजा, दोनों से जिस तरह की तस्वीरें सामने आई हैं, वह दिल दहला देने वाली हैं। राष्ट्रपति इसे खत्म होते देखना चाहते हैं। वह लोगों की जान बचाना चाहते हैं।"
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में संघर्ष को खत्म करने पर नए सिरे से फोकस करने का संकेत देते हुए शुक्रवार को पत्रकारों से गाजा में अगले हफ्ते तक युद्धविराम की संभावना जताई थी।
नेतन्याहू की अमेरिकी यात्रा ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर अमेरिकी हमले के बाद हो रही है। उस समय ट्रंप ने इजरायल-ईरान के बीच युद्धविराम कराने का दावा किया था।
स्ट्रैटेजिक अफेयर्स मिनिस्टर रॉन डेरमर फिलहाल अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक के लिए वाशिंगटन में हैं।
नेतन्याहू ने गाजा युद्धविराम वार्ता के संबंध में दूसरी बैठक के लिए सोमवार शाम को अपने शीर्ष सहयोगियों और मंत्रियों को बुलाया है।
इसमें शामिल मंत्रियों में से एक के कार्यालय ने बताया है कि ग्रुप एक रात पहले हुए टकराव के बाद भी गाजा में युद्ध के भविष्य पर किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


