Israeli Army Completes Complex Test of Advanced Iron Dome Air Purifier-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इजरायली सेना ने उन्नत आयरन डोम वायुरक्षक तंत्र का जटिल परीक्षण किया पूरा

khaskhabar.com: सोमवार, 13 जनवरी 2020 6:46 PM (IST)
इजरायली सेना ने उन्नत आयरन डोम वायुरक्षक तंत्र का जटिल परीक्षण किया पूरा
जेरूशलम। इजरायल ने एक उन्नत आयरन डोम वायुरक्षक तंत्र के परीक्षण की श्रंखला सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। सरकार ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को ट्विटर पर कहा कि उसने आयरन डोम तंत्र के उन्नत वर्जन का एक जटिल परीक्षण अभियान पूरा कर लिया है। ये परीक्षण रक्षा मंत्रालय के एक विभाग इजरायल मिसाइल डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन और एक सरकारी हथियार कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम लिमिटेड कंपनी ने किए हैं। इजरायल मिसाइल डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख मोसे पटेल ने कहा "आयरन डोम के उन्नत और सुधारे गए वर्जन के परीक्षण किए गए।" पटेल ने कहा "उन्नत तंत्र के सेना के सुपुर्द करते ही वायुसेना क्षेत्र में संभावित खतरों से बेहतर तरीके से सामना करने में सक्षम होगी।" राफेल के कार्यकारी उपाध्यक्ष और एयर एंड मिसाइल डिफेंस सिस्टम के प्रमुख पिनी युंगमैन ने कहा "सिस्टम ने परीक्षण के दौरान सभी खतरों को रोक दिया।" रक्षा मंत्रालय ने कहा "परीक्षण के पूरे होते ही वर्तमान और भविष्य के क्षेत्रीय खतरों से बचाने में इजरायल ने अपनी क्षमता को महत्वपूर्ण स्तर पर बढ़ा लिया है।"
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement