Advertisement
इजरायल को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब, ईरानी सैन्य कमांडर का बयान

मौसवी ने कहा, 'हम प्रतिक्रिया का समय और तरीका निर्धारित करेंगे और जब जरूरी होगा तो कोई हिचकिचाहट नहीं करेंगे। हम मुंहतोड़ जवाब देंगे।'
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल रक्षा बलों ने 26 अक्टूबर को घोषणा की कि उसने देश से हाल ही में हुए हमलों के जवाब में ईरान में लक्ष्यों पर 'सटीक और लक्षित' हवाई हमले किए।
ईरान के वायु रक्षा मुख्यालय ने दावा किया कि उसने इजरायली हमले का सफलतापूर्वक मुकाबला किया, जिसके परिणामस्वरूप केवल सीमित नुकसान हुआ।
मौसवी से मिलती जुलती प्रतिक्रिया हाल ही में एक और ईरानी कमांडर ने दी थी।
अर्ध-आधिकारिक तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, बुधवार को पत्रकारों को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के डिप्टी कमांडर अली फदावी ने कहा कि इजरायल के खिलाफ इजरायल निश्चित रूप से प्रतिक्रिया देगा।
फदावी ने कहा कि 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से ईरान ने किसी भी 'दुर्भावनापूर्ण' कृत्य का जवाब दिया है। उन्होंने ने कहा हाल ही में हुए इजरायली हमले का भी निश्चित रूप से जवाब दिया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


