Israel launches missile attack on military bases in Syria-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इजरायल ने सीरिया में सैन्य ठिकानों पर फिर किया मिसाइल हमला

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 मई 2023 11:45 AM (IST)
इजरायल ने सीरिया में सैन्य ठिकानों पर फिर किया मिसाइल हमला
दमिश्क। इजरायल ने सीरिया के उत्तरी प्रांत अलेप्पो में सैन्य ठिकानों पर फिर से मिसाइल हमला किया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सीरियाई टीवी रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि सीरियाई वायु रक्षा ने कई मिसाइलों को रोक दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले के बाद अलेप्पो में कई विस्फोट सुने गए। इस बीच, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूूमन राइट्स ने भी बताया कि इजरायली मिसाइलों के सैन्य स्थलों पर गिरने के बाद अलेप्पो में कई विस्फोट सुने गए।
अभी यह पता नहीं चला है कि इन विस्फोटों में कोई हताहत हुआ है या नहीं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement