Advertisement
इजरायल ने ‘रमजान’ और ‘पासोवर’ के बीच अमेरिका के अस्थायी युद्धविराम प्रस्ताव को किया स्वीकार

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अगर स्थायी युद्धविराम पर सहमति बनती है तो रूपरेखा की अवधि के अंत में बाकी बंदियों को रिहा कर दिया जाएगा।
बयान में कहा गया है कि विटकॉफ ने युद्धविराम को बढ़ाने का प्रस्ताव इसलिए रखा है, क्योंकि उन्हें लगा कि इस दोनों पक्षों को फिलहाल मनाना संभव नहीं है और स्थायी युद्धविराम पर बातचीत के लिए और समय की आवश्यकता है।
इसमें यह भी कहा गया कि इजरायल ने विटकॉफ के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिसमें इजरायल बंदियों को वापस लेना शामिल है। हालांकि, हमास ने अभी तक इस पर कुछ स्पष्ट नहीं किया है।
बयान में कहा गया, "हमास ने बार-बार समझौते का उल्लंघन किया है, जबकि इजरायल ने कोई उल्लंघन नहीं किया। अगर हमास अपनी स्थिति बदलता है, तो इजरायल तुरंत विटकॉफ द्वारा सुझाए सभी विवरणों पर बातचीत शुरू कर देगा।"
बयान में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि अगर इजरायल को लगता है कि वार्ता अप्रभावी है, तो वह लड़ाई में वापस आ सकता है, क्योंकि युद्धविराम-बंधकों के समझौते का पहला 42-दिवसीय चरण शनिवार को समाप्त हो गया।
--आईएएएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


