दमिश्क। सीरिया और आतंकी संगठन आईएस के बीच इन दिनों संघर्ष चल रहा है। इस बीच खबर है कि सीरियाई सेना जिस प्राचीन शहर पल्मायरा को ईस्लामिक स्टेट के कब्जे से छुडाया था, उस पर फिर से आईएस का कब्जा हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सीरिया के प्राचीन शहर पल्मायरा पर एक बार फिर कब्जा कर लिया है। ज्ञातव्य है कि सीरियाई सुरक्षाबलों ने नौ महीने पहले आईएस के कब्जे से इसे छुडा लिया था।
ब्रिटेन के मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स के मुताबिक, सीरियाई सेना से चार दिनों के संघर्ष के बाद आईएस ने रविवार पर दोबारा कब्जा जमा लिया। -> खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी