khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 07:52 AM (IST)
दमिश्क। आतंकी संगठन आईएसआईएस का दूसरा सबसे ताकतवर नेता अबू मोहम्मद अल-अदनानी मारा गया है। अल-अदनानी आईएस का प्रवक्ता था। उसे इस आतंकी संगठन में सरगना अबू बक्र अल-बगदादी के बाद दूसरा स्थान प्राप्त था। आईएसआईएस ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है कि अल-अदनानी की मौत सीरिया में हुई है। हालांकि, अमेरिका की अगुवाई वाले नाटो की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस सहित यूरोपीय देशों में हाल के दिनों में आईएसआईएस ने जितने भी हमलों को अंजाम दिया है, उसके पीछे अल-अदनानी का ही दिमाग था। रिपोर्टों के मुताबिक, उसी ने इन हमलों का निर्देश दिया था।
अल-अदनानी की मौत का लेंगे बदला