IS do not exist in pakistan, claims army Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक में खत्म हो चुका IS,सेना का दावा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016 7:58 PM (IST)
पाक में खत्म हो चुका IS,सेना का दावा
बाजवा के मुताबिक आईएस के निशाने पर विदेश मंत्रालय, विदेशी दूतावास, महावाणिज्य दूतावास व उनके कर्मचारी, इस्लामाबाद हवाईअड्डा, मशहूर हस्तियां, पत्रकार व कानू प्रवर्तन अधिकारी थे, लेकिन उनके मंसूबों पर पाकिस्तान ने पानी फेर दिया। उन्होंने कहा,आईएस का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है, क्योंकि पडोसी अफगानिस्तान में वे अभी भी मौजूद हैं, जिसे लेकर हम चिंतित हैं। बाजवा ने कहा कि आईएस पूर्वी अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में मौजूद है और पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर सकता है। भारत दौरे पर आए अमेरिका के विदेशमंत्री जॉन केरी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बाजवा ने कहा कि जर्ब-ए-अज्ब अभियान किसी से भेदभाव नहीं करता और यह हर आतंकवादी के खिलाफ है। जॉन केरी ने कहा था कि पाकिस्तान को अपनी सीमा में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। (आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement