Advertisement
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों की मदद करने को ईरान तैयार

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से होकर गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी प्रकार का तनाव या अवरोध अंतरराष्ट्रीय बाजारों और ऊर्जा आपूर्ति पर सीधा असर डाल सकता है।
मंगलवार देर शाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ प्लेटफॉर्म पर ऐलान किया कि विभिन्न देशों के अनुरोध पर प्रोजेक्ट फ्रीडम को रोका जा रहा है। इसके बाद से ही दोनों पक्ष के रवैए में थोड़ी नरमी आई है।
ईरान की यह पहल क्षेत्रीय समुद्री गतिविधियों को स्थिर बनाए रखने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है। हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के बीच जहाजरानी कंपनियां भी सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं। ईरान ने दोहराया है कि उसके बंदरगाह सभी आवश्यक मानवीय और तकनीकी सहायता देने के लिए तैयार हैं तथा समुद्री मार्गों को सुरक्षित और सक्रिय बनाए रखने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


