Advertisement
ट्रंप की हत्या की साजिश से ईरान का इनकार

लेकिन तेहरान ने ट्रंप पर हाल में हुए हमले में किसी प्रकार का हाथ होने या ईरान का ऐसा कोई इरादा होने से साफ-साफ इनकार किया है। कनानी ने कहा कि इस तरह के दावों के पीछे पक्षपात पूर्ण राजनीतिक मंशा है।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर पेनसिल्वेनिया प्रांत में गत शनिवार को चुनावी रैली के दौरान थॉमस मैथ्यू क्रूक (20) नामक के युवक ने गोली चलाई थी। हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गये। गोली उनके कान को छूकर निकल गई। घटना में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये।
सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में एक अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया अधिकारी के हवाले से कहा था कि ईरानी खतरे के बारे में खुफिया सेवाओं और ट्रंप के अभियान को शनिवार की रैली से पहले ही जानकारी दे दी गई थी।
हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि क्रूक के इस षड्यंत्र के जुड़े होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है।
संयुक्त राष्ट्र स्थित ईरान के मिशन ने न्यूयॉर्क में एक बयान जारी कर सीएनएन के दावे को आधारहीन और पक्षपातपूर्ण बताकर उसका खंडन किया था। इसमें कहा गया था कि ईरान का मानना है कि सुलेमानी की हत्या के लिए ट्रंप को अदालत से सजा मिलनी चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


