Advertisement
आगरा में हुआ 90वां डिकाॅय आॅपरेशन, 3 गिरफ्तार, सोनोग्राफी मशीन जब्त

जैन ने बताया कि तय समय पर बोगस ग्राहक व सहयोगी से अनुराधा का सहयोगी जितेन्द्र नाम का व्यक्ति 30 हजार रुपये प्राप्त कर बोगस ग्राहक व सहयोगी को बस से आगरा ले गया। वहां अनुराधा पहले से मौजूद थी। वहां से अनुराधा व जितेन्द्र सिंह बगिया हाथरस रोड़ सद्दिक भाई के मकान पर लेकर गये। इस मकान में किराये पर रहने वाली रूखसार बेगम उर्फ रिहाना नामक नर्स ने कमरे में ले जाकर अपंजीकृत पोर्टेबल मशीन से गर्भस्थ शिशु की जांच कर भ्रू लिंग की जानकारी दी व गर्भपात करने के एवज में 15 हजार की और मांग की।
मिशन निदेशक ने बताया कि सहयोगी महिला द्वारा इशारा प्राप्त होते ही पीसीपीएनडीटी टीम ने मौके पर जाकर नर्स अनुराधा व दलाल जितेन्द्र से 5-5 हजार व नर्स रेहाना से 10 हजार के नम्बरी नोटो को बरामद कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से अपंजीेकृत सोनोग्राफी मषीन जब्त की गयी। एक अन्य दलाल 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। प्रकरण दर्ज कर मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।
टीम में जिला सम्यवायक भरतपुर, प्रवीण चित्तोड़गढ़ से शफ़ीक़ इक़बाल, दौसा से मुनेन्द्र शर्मा,धौलपुर से पंकज ,प्रतापगढ़ से संदीप शर्मा,जयपुर से बबिता शामिल रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


