International Yoga Day: Employees practiced yoga at DLB headquarters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः डीएलबी मुख्यालय में कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जून 2025 6:02 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः डीएलबी मुख्यालय में कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने कहाकि योग भारत की प्राचीनतम परंपरा की पहचान है, जो आज विश्वभर में प्रभावशाली प्रतीक बनकर उभरा है। यह हमारी आंतरिक शक्ति को मजबूत करता है और ऊर्जा का संचार करता है। हमारे ऋषि-मुनियों ने योग क्रियाओं के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया था, जो आज भी प्रासंगिक है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक और आत्मिक संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण है। स्वायत्त शासन विभाग के मुख्यालय परिसर में सभी कार्मिकों ने योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर स्वायत्त शासन विभाग के अतिरिक्त निदेशक, वित्तीय सलाहकार अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement