International Pushkar Fair concludes with grand celebrations, tourists immersed in cultural charm-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का भव्य समापन, सांस्कृतिक रंगों में डूबे नजर आए पर्यटक

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 नवम्बर 2025 08:16 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का भव्य समापन, सांस्कृतिक रंगों में डूबे नजर आए पर्यटक
अजमेर,। अजमेर में पंद्रह दिवसीय विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का भव्य समापन हो गया, जहां मेले के आखिरी दिन खेल समारोह और पारंपरिक डांस ने पर्यटकों का दिल जीत लिया। विदेशी महिलाओं ने समापन के दिन हुए खेलों में अपनी भागीदारी निभाई, जहां उनका मुकाबला राजस्थान की महिलाओं के साथ हुआ। मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत भी मौजूद रहे। राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने मीडिया से बात कर कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेले का समापन हो गया है और सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी इस मेले की अमिट छाप है। यह मेला हमारी संस्कृति का प्रतीक है और हमारी राष्ट्रीय एकता को भी प्रबल करता है।
राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मेले के समापन पर कहा, "इस बार मेला अच्छी व्यवस्था और सुधार के साथ पूरा हुआ है। यहां हमारे विदेशी मेहमानों ने भी भागीदारी निभाई और मेले का आनंद लिया। हमने इस बार प्रशासन की मदद से पशु प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पशुओं के लिए अच्छी जगह का इंतजाम किया और स्वच्छता का भी ध्यान रखा।"
इस अवसर पर अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु और एडिशनल एसपी ग्रामीण डॉ. दीपक कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
मेले के समापन समारोह में घुड़सवारों की रेस भी हुई, जिसमें राजस्थान की शौर्य परंपरा को दर्शाया गया। इसके साथ ही लोक संस्कृति का मन मोह लेने वाला नजारा भी देखने को मिला, जहां राजस्थान की कला और सांस्कृतिक नृत्य जैसे कालबेलिया नृत्य और नगाड़ा वादन देखने को मिले। मेला देखने आए विदेशी पर्यटकों ने भी इन लोक प्रस्तुतियों में भाग लिया।
कुछ विदेशी महिलाएं सतरंगी पगड़ी पहने नगाड़ा वादन करती दिखीं, जबकि कुछ महिलाओं को रस्सी खींच प्रतियोगिता में भाग लेते देखा गया। मेले के दौरान आयोजित अलग-अलग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समारोह में पुरस्कृत किया गया। उन्हें ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement