International Food Festival will be held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

27 से 29 सितंबर तक होगा इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल का आयोजन

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 5:50 PM (IST)
27 से 29 सितंबर तक होगा इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल का आयोजन
सोनीपत। यदि आप खाने के शौकीन हैं तो एक बार नेशनल हाइवे नंबर 1 पर राई स्थित एथनिक इंडिया जरुर जाएं। जहां हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से विश्व पर्यटन दिवस पर 27 से 29 दिसंबर तक 3 दिवसीय इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। समारोह की प्रसिद्धता को देखते हुए इस बार भी यहां 10 से 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। एथनिक इंडिया के प्रबंधक आनंद ने बताया कि इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल में आम लोग 25 प्रकार की चटनियों के स्वाद के साथ 10 तरह की रोटियों का भी मजा ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के परंपरागत व्यंजनों का स्वाद एथनिक इंडिया में मिलेगा। ऐसे में फूड फेस्टिवल में लघु भारत की अनूठी झलक देखने को मिलेगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement