Inter student body found in suspicious circumstances, family members suspect murder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संदिग्ध हालात में मिला इंटर छात्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

khaskhabar.com: शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 5:28 PM (IST)
संदिग्ध हालात में मिला इंटर छात्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सहरसा। जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बैजनाथपुर-सोनवर्षा राज मुख्य मार्ग के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान कढ़ैया पंचायत के कचरा गांव निवासी सौरव कुमार के रूप में हुई है, जो इंटर द्वितीय वर्ष का छात्र था। गुरुवार शाम सौरव कुमार साइकिल से घर से निकला था, लेकिन जब वह रातभर घर नहीं लौटा तो परिवारवालों की चिंता बढ़ गई। अगली सुबह शुक्रवार को उसका शव मुख्य मार्ग के किनारे खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के चंदौर घोघन स्थान के पास हुई, जहां स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे युवक के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों का कहना है कि सौरव की हत्या की गई है, क्योंकि उसके शरीर पर कई गहरे जख्मों के निशान पाए गए हैं। परिवारवालों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। क्या यह कोई दुर्घटना थी या सुनियोजित हत्या? पुलिस इस पर काम कर रही है, लेकिन परिजनों की आशंका ने इस केस को और भी पेचीदा बना दिया है।
फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि सौरव कुमार की मौत कैसे हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement