Inter-state gang that filed false rape cases busted, four arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बलात्कार के झूठे मुकदमे दर्ज कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 07 मई 2025 5:09 PM (IST)
बलात्कार के झूठे मुकदमे दर्ज कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
दौसा। महवा थाना पुलिस ने बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने वाले अन्तर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के मुख्य सरगना चन्द्रपाल उर्फ चन्द्रवीर व तीन महिला मुल्जिमों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटनाक्रम में प्रयुक्त तीन एन्ड्रोयड मोबाइल बरामद कर लिए। थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार मीना ने बताया कि राजवीर पुत्र रामगोपाल गुर्जर निवासी खावदा ने रिपोर्ट पेश की कि 1 मई को राजेन्द्र गुर्जर निवासी पहाडी व सविता उर्फ प्रीति निवासी नांगलोई पश्चिम दिल्ली व चन्द्रपाल जाट निवासी वल्लभगढ हरियाणा, शबाना खातून निवासी दिल्ली, प्रेमवती निवासी आगरा ने एक गिरोह बना रखा है। जो लोगों को झॉसे मे लेकर उनसे सहमति से शारीरिक सम्बन्ध बनाकर बलात्कार के झूठे मुकदमे मे फंसाने की धमकी देकर रकम हड़पने का काम करते हैं। राजेन्द्र गुर्जर ने अपने साथ गिरोह व उसके साथी गिरोह सविता उर्फ प्रीति निवासी नांगलोई पश्चिम दिल्ली व चन्द्रपाल जाट निवासी वल्लभगढ हरियाणा, शबाना खातून निवासी दिल्ली, प्रेमवती निवासी आगरा को महवा में 5 मई को बुलाकर मूनलाइट होटल में किराये पर कमरा दिलवाकर षडयंत्र रचकर उसे प्रताडित कर बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 2 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। राजेन्द्र गुर्जर व उसके साथियों द्वारा पहले भी ईशु नाम की महिला को अवध होटल महवा में बुलाकर बयाना के व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर पैसे हडपे हैं। इस गिरोह की धमकियों से तंग आकर पुलिस कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना चन्द्रपाल उर्फ चन्द्रवीर उर्फ चिराग पुत्र वीरपाल जाट निवासी मिटठोली थाना नौझील जिला मथुरा उत्तरप्रदेस हाल मकान नं 644 सुभाष कोलोनी वल्लभगढ फरीदाबाद हरियाणा, शबाना खातून पुत्री ईसा मौहम्मद निवासी सी 1899 ब्लॉक सी जहांगीरपुरी एनएस मण्डी हाल सीतला माता मंदिर सीतला कोलोनी गुरुग्राम हरियाणा, प्रेमवती पत्नी उदयभान गुर्जर निवासी जगनेर रोड नंगला रोसनलाल धनोली जिला आगरा उत्तर प्रदेश, सविता उर्फ प्रीति पत्नि दीपक पुत्री श्याम बिहारी निवासी गुरु नानक एनक्लेव नीलोती नांगलोई दिल्ली हाल सीतला कोलोनी गुरुग्राम को गिरफ्तार कर लिया। मुल्जिमों के कब्जे से घटनाक्रम में प्रयुक्त 3 एन्ड्रोयल मोबाइल व अवैध मांग के 3000 रुपये बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने महवा में संचालित होटल संचालकों को हिदायत दी है कि किसी होटल संचालक की इस प्रकार की घटना में किसी भी प्रकार की संलिप्तता पायी जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम में थानाधिकारी के साथ एचसी रामदेव, मुनेन्द्र, सनी कुमार, सोनवीर, माया, महेश, गौरीशंकर, भागीरथ थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement