Intelligence bureau director satatement over terrorist attack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खुफिया ब्यूरो के निदेशक ने कहा-आतंकी गतिविधियों को सख्ती से रोकें सार्क देश

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 9:28 PM (IST)
खुफिया ब्यूरो के निदेशक ने कहा-आतंकी गतिविधियों को सख्ती से रोकें सार्क देश
खुफिया ब्यूरो के निदेशक दिनेश्‍वर शर्मा ने सार्क देशों से कहा है कि वे आतंकवादी संस्थाओं और आतंकवादियों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिवार्य प्रतिबंधों को सख्‍ती से लागू करें। सार्क आतंकवाद रोधी कार्य प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए प्रख्यात विशेषज्ञों के उच्च स्तरीय समूह की दूसरी बैठक में अपने सम्‍बोधन में आज श्री शर्मा ने आठ सदस्य देशों को आतंकवाद के दमन और अतिरिक्‍त प्रोटोकॉल तथा आपराधिक मामले में आपसी सहायता के बारे में समझौतों सहित सार्क समूह द्वारा अधिनियमित विभिन्‍न समझौतों की अभिपुष्टि तथा उन्‍हें सक्षम बनाने के लिए भी कहा है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement