instructions for increase the blockade in Crime meeting -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्राइम मीटिंग में दिए नाकाबंदी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 नवम्बर 2016 8:12 PM (IST)
क्राइम मीटिंग में दिए नाकाबंदी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक कैलाशचंद विश्नोई की अध्यक्षता में गुरुवार को एसपी सभागार में जिले के अधिकारियों की क्राइम मीटिंग हुई। मीटिंग में सर्दी के मौसम को देखते हुए कोहरा एवं अंधेरे में होने वाली चोरी, लूट, डकैती की घटनाओं को रोकने के लिए जिले में प्रभावी गश्त एवं नाकाबंदी बढ़ाने के अलावा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भरतलाल मीणा, एडीएफ सतीश चंद जांगिड़, डीग के सुरेन्द्रसिंह कविया, राजेन्द्र शर्मा, एवं आईपीएस अधिकारी व सहायक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेंद्रसिंह, सीओ सिटी आबड़दान रत्नु सहित अन्य सर्किल ऑफिसर एवं जिले के सभी थानाधिकारियों ने भाग लिया। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement