Innocent man arrested, accused of child molestation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मासूम बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी युवक गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 6:54 PM (IST)
मासूम बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी युवक गिरफ्तार
रोहतक। पुलिस ने दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ छेडछाड करने के आरोप में आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। गौरतलब है कि विवाहिता ने थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 सितंबर को सुबह करीब 7 बजे गली में मोनू वासी गांव डोभ ने उसकी 6 साल की लडकी से अश्लील हरकत की है। पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए पोस्को एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी मोनू उर्फ लीलू पुत्र रामफल वासी को गांव डोभ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की उम्र 21 साल है उसने गांव में ही किरयाने की दुकान कर रखी है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement