Infosys approves Rs 13000 crore share buyback a day after Vishal Sikkas resignation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

1300 करोड के शेयर बायबैक करेगी इंफोसिस, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

khaskhabar.com: शनिवार, 19 अगस्त 2017 3:20 PM (IST)
1300 करोड के शेयर बायबैक करेगी इंफोसिस, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। आईटी कंपनी इंफोसिस करीब 1300 करोड रुपए के शेयरों को वापस खरीदेगी। कंपनी के बोर्ड ने इस बायबैक को मंजूरी दे दी है। इंफोसिस के निदेशक मंडल ने 11.3 करोड इक्विटी शेयरों को खरीदे जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इंफोसिस ये 113 करोड शेयर 1150 रुपए प्रति शेयर के हिसाब के वापस खरीदेगी। इस बायबैक की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 7 सदस्यीय अधिकारियों की समिति बनाई है। ज्ञातव्य है कि बायबैक के तहत प्रति शेयर खरीद की कीमत शुक्रवार की क्लोजिंग के मुकाबले करीब 25 फीसदी अधिक है। विशाल सिक्का के इस्तीफ के बाद बायबैक को लेकर था संशय: ज्ञातव्य है कि कंपनी के सीईओ और एमडी विशाल सिक्का के बाद शेयरों के बायबैक प्रस्ताव को लेकर संशय उत्पन्न हो गई थी। ज्ञातव्य है कि विशाल सिक्का के इस्तीफे के बाद कंपनी के शेयर धाराशायी हो गए थे। शुक्रवार की क्लोजिंग में इंफोसिस का शेयर 9.60 फीसदी की जोरदार गिरावट के साथ 923.10 रुपये पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement