करनाल। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी कार्यालय के कलाकारों की ओर से शिव काॅलोनी स्थित गली नंबर 9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी धर्मवीर सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कलाकारों ने स्थानीय लोगों को लोकगीतों और रागनियों के माध्यम से सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कलाकारों की ओर से युवाओं को कौशल विकास, सूचना एवं प्राद्यौगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा डिजीटल हरियाणा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आपकी बेटी-हमारी बेटी स्वच्छता मिशन, साक्षरता मिशन, सौर ऊर्जा, वरिष्ठ नागरिक कार्ड, अपने-अपने घरों में डिजिटल सेटअप बॉक्स लगवाने के बारे भी स्थानीय लोगों को जानकारी दी। कलाकारों ने सरकार की ओर से चलाई जा रही सक्षम योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के बारे में भी लोगों को को जागरूक किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर सावित्री देवी, सुनीता देवी, सुदेश देवी, आंगनबाड़ी हेल्पर पुष्पा, बाला, शगुन, निर्मला और इसरो सहित गांव की कई महिलाएं मौजूद रहीं।